5 Dariya News

केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर कांग्रेस सरकार का दोगला रवैया

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

देहरा 21-Feb-2013

भाजपा नेता रविंद्र सिंह रवि ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना देहरा में ही होगी। उन्होंने कहा कि जैसे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने 30 प्रतिशत हिस्सा धर्मशाला और 70 प्रतिशत हिस्सा देहरा में ही खुलेगा, की घोषणा की थी, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर आम जनता के मन में संदेह पैदा करना शुरू कर दिया है। जियोलाजिकल विभाग ने धर्मशाला में जो सर्वे किया है, उसके अनुसार धर्मशाला भूकंप जोन पांच में आता है, जिस कारण केंद्रीय विश्वविद्यालय में कार्य करने वाले हजारों लोगों की जान को खतरा हो जाएगा। देहरा में पत्रकारों को संबोधित करते हुये उन्होंने दो टूक कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा का हिस्सा यहीं पर ही खुलेगा। इसके साथ कोई समझौता नहीं होगा। लिहाजा भाजपा इस मामले पर चुप्प नहीं बैठेगी। भाजपा अंदोलन कि लिये तैयार है। प्रदेश में चर्चित फोन टैप मामले में रविंद्र सिंह रवि ने कहा कि यह प्रदेश सरकार के कार्यक्षेत्र में आता है, चाहे प्रदेश सरकार इसकी जांच करवाए या कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता संभालते ही विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसियों द्वारा कई जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है और उन पर झूठे मामले दर्ज करवाने का दबाव बनाया जा रहा है। इसे भाजपा कार्यकर्ता किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे।