5 Dariya News

फीफा रैंकिंग में भारत को 3 स्थान का फायदा

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली 17-Jul-2014

फीफा के विश्व वरीयता क्रम में भारत 151वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत को तीन स्थान का फायदा हुआ है। ब्राजील में रविवार को समाप्त फीफा विश्व कप से पहले भारतीय टीम 154वें स्थान पर थी लेकिन फीफा द्वारा जारी ताजातरीन रैंकिंग में वह 151वें क्रम पर पहुंच गई है। विश्व वरीयता क्रम में जर्मनी शीर्ष पर है। जर्मन टीम 20 साल के बाद इस मुकाम पर पहुंची है। उसने स्पेन को इस पद से हटाया है। स्पेनिश टीम आठवें स्थान पर खिसक गई है। जापान 45वें क्रम पर है। वह एशिया की सर्वोच्च वरीय टीम है। भारत को एशिया में संयुक्त रूप से 26वां स्थान प्राप्त है। भारत को फीफा द्वारा जारी तारीख पर दोस्ताना मैच खेलने का फायदा मिला है। उसने हालांकि मार्च के बाद से कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। भारत को अब अक्टूबर में घर में दो दोस्ताना मुकाबले खेलने हैं। सैफ देशों में अफगानिस्तान सबसे ऊपर 129वें स्थान पर है।