5 Dariya News

पंजाब में 73,593 करोड़ का बजट पेश, नया कर नहीं

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ 16-Jul-2014

पंजाब के वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने बुधवार को वर्ष 2014-15 के लिए 73,593 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। इसमें 4,252 करोड़ का घाटा दर्शाया गया है। नशाखोरी और कैंसर से मुक्ति के लिए उन्होंने केवल 109 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया है। इन दोनों समस्याओं से राज्य पिछले कुछ वर्षो से जूझ रहा है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इसे संतुलित और विकासोन्मुखी बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में विकास एवं वृद्धि तीव्र होगी। विपक्षी कांग्रेस ने बजट को दिशाहीन और निरुत्साही करार दिया है। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि बजट राज्य की अकाली दल- भारतीय जनता पार्टी सरकार की 'वित्तीय विफलता और अक्षमता की स्वीकारोक्ति का उद्घोष' है।