5 Dariya News

तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए केंद्र ने उठाए कदम : राजनाथ सिंह

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली 16-Jul-2014

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि तटीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है। राज्यसभा में पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा, "तटीय थाना और तट रक्षकों का बेड़ा बढ़ा कर सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है।"उन्होंने यह भी कहा कि देश के तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा सुधारने के लिए राष्ट्रीय समुद्रीय प्राधिकार का गठन शीघ्र किया जाएगा। मंत्री ने कहा, "तटीय सुरक्षा योजना का दूसरा चरण 2016 तक पूरा हो जाएगा।"एक अन्य उत्तर में गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि तटीय सुरक्षा योजना का पहला चरण मार्च 2011 में पूरा हो गया और भारतीय नौसेना को संपूर्ण समुद्रीय सुरक्षा के लिए जिम्मेदार प्राधिकार बनाया गया है। मुंबई पर 26/11 हमलों को देखते हुए तटीय सुरक्षा को सुधारने के लिए यह योजना बनाई गई है। इसके अलावा रिजिजू ने कहा कि तट रक्षकों ने कारवार और रत्नागिरी सहित नौ अतिरिक्त केंद्र स्थापित किए हैं।