राशन कार्ड बने सफैद हाथी, पिछले कई माह से नहीं मिल रहा लोगों को राशन
5 दरिया न्यूज ( कुलजीत सिंह )
जंडियाला गुरू 14-Jul-2014
पंजाब सरकार द्वारा राशन कार्ड बनाकर सिवल सप्लाई विभाग द्वारा दिए जाने वाला राशन जो ससते दामों पर लोगों को मिलता है, वह न मिलने के कारण लोगों के लिए राशन कार्ड केवल सफैद हाथी बनकर रह गए है । आज कल लोग इसका इसतेमाल बतौर शनाखती कार्ड कर रहें हैं । गौरतलब है कि सरकार द्वारा कुछ वर्ष पहले राशन कार्ड होलडरों को सबसिडी पर चीनी देने के इलावा कैरोसीन का तेल दिया जाता था पर धीरे-धीरे सरकार ने एैसी सभी वस्तुओं की सप्लाई बंद कर दी है । करीब 2 वर्ष पहले सबसिडी पर दिए जाने वाला कैरोसीन तेल भी जो राशन कार्ड के जरिए मिलता था, वह भी बंद हो गया । इस समय सरकार द्वारा बनाए गए नीले कार्डां ने इसकी कीमत और भी कम कर दी है पर अब हालात यह है कि करीब 6 माह से इन कार्डो पर मिलने वाली गेंहू और दाल भी नहीं मिल रही । अब यह कार्ड केवल रिहायश का सबुत देने के काम ही आ रहें है । जबकि राशन डीपूओं पर राशन न आने से उन पर ताले लगे हुए हैं । क्या कहते हैं अधिकारी:- इस सबंध में फूड सपलाई के इंसपैक्टर जगवंत सिंह से बात की गई तो उन्होने कहा कि सरकार द्वारा सपलाई न आने से यह मुशकिल लोगों को आ रही है । पनसप के चेयरमैन अजैपाल सिंह मीराकोट से इस मामले के सबंध में बात करनी चाही तो उन्होने अपना फोन नहीं उठाया ।