विश्व कप की मेजबानी पूरी तरह सफल रही : रोसेफ
5 दरिया न्यूज
रियो डी जनेरियो 14-Jul-2014
ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ ने कहा कि रविवार को जर्मनी के चैम्पियन बनने के साथ संपन्न हुआ फीफा विश्व कप पूरी तरह सफल रहा, लेकिन ब्राजील के सेमीफाइनल से बाहर होने के कारण यह संपूर्णता को प्राप्त नहीं कर सका। रविवार को अर्जेटीना और जर्मनी के बीच फीफा विश्व कप के फाइनल मुकाबले से ठीक पहले रोसेफ ने अगले विश्व कप की मेजबानी रूस को सौंपते हुए कहा, "बेहद सफल रहे फीफा विश्व कप से ब्राजील वासी रोमांचित और संतुष्ट रहे। हालांकि यह विश्व कप संपूर्णता को प्राप्त नहीं कर सका, क्योंकि मेजबान ब्राजील अपना छठा खिताब हासिल नहीं कर सका।"उन्होंने आगे कहा, "खेल प्रतिनिधि, टीमें और पर्यटक जो भी विश्व कप में शामिल होने ब्राजील आए वे अपने साथ एक खूबसूरत देश की खूबसूरत यादें ले गए।"