रॉड्रिगेज ने मनाया गोल्डन बूट का जश्न
5 दरिया न्यूज
बोगोटा 15-Jul-2014
कोलम्बिया की राष्ट्रीय टीम के स्ट्राइकर जेम्स रॉड्रिगेज ने फीफा विश्व कप-2014 में हासिल गोल्डन बूट पुरस्कार का रविवार को जश्न मनाया। रॉड्रिगेज ने विश्व कप में कुल छह गोल किए और सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया। सोमवार को कोलम्बियाई समाचार पत्रों में प्रकाशित तस्वीरों में रॉड्रिगेज को अपने परिवार के साथ गोल्डन बूट का जश्न मनाते दिखाया गया। इस पुरस्कार ने देश और विदेशों में रॉड्रिगेज की प्रतिष्ठा को चार चांद लगा दिया है।रॉड्रिगेज के अलावा जर्मनी के थॉमस मूलर (5 गोल) इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल थे। मुलर को 2010 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित विश्व कप के 19वें संस्करण में यह पुरस्कार हासिल हुआ था।रॉड्रिगेज ने ट्वीट करते हुए कहा, "ईश्वर का शुक्रिया। मैं इस शानदार सफलता पर सबको बधाई देता हूं। मेरे साथियों ने इसके लिए मेरी जमकर हौसलाअफजाई की। इसके सभी हकदार हैं।"रॉड्रिगेज की बदौलत ही कोलम्बियाई टीम अपने फुटबाल इतिहास में पहली बार विश्व कप के नॉकआउट दौर में पहुंचने में सफल हुई। रॉड्रिगेज फीफा द्वारा दिया जाने वाला कोई पुरस्कार पाने वाले पहले कोलम्बियाई खिलाड़ी हैं।कोलम्बियाई टीम इस साल फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची, लेकिन वहां उसे ब्राजील के हाथों 1-2 से हार मिली। इस मैच में रोड्रिगेज ने पेनाल्टी के जरिए अपना छठा गोल किया और गोल्डन बूट की दौड़ में शामिल हो गए।