5 Dariya News

मंडल भाजपा देहरा के सभी प्रकोष्ठों, मोर्चों और बूथ कमेटियों की बैठक

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला 18-Feb-2013

मंडल भाजपा देहरा के सभी प्रकोष्ठों, मोर्चों और बूथ कमेटियों की बैठक स्थानीय महाराणा सांस्कृतिक केंद्र में देहरा हलके के विधायक रविंद्र सिंह रवि की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह मिशन 2014 के लिए तैयार रहें और संगठन को मजबूत बनाने के लिए जी जान से जुट जाएं। उन्होंने देहरा हलके से रविन्द्र सिंह रवि को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने पर मंडल की पीठ थपथपाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस दौरान ठाकुर ने आने वाले आम चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए। स्थानीय विधायक रविंद्र सिंह व भाजपा मंडल के आग्रह पर सांसद अनुराग ठाकुर ने देहरा हलके में विकास कार्यों के लिए तीस लाख देने की घोषणा की। इस दौरान सांसद ने लोगों की समस्याएं भी सुनी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान, गुरचरण सिंह, कोमलकांत शर्मा, अरविंद धीमान, केडी शर्मा, अनिल शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्षा सुनीता कुमारी व उपाध्यक्ष सुरिन्द्र ठाकुर, अमित राणा, मदन लाल शर्मा, गोपाल शर्मा, सुशील शर्मा, राकेश वालिया, रजनीश चौधरी आदि मौजूद रहे।