5 Dariya News

महाराष्‍ट्र के ग्रामीण क्षेत्र के कृषक समुदाय के स्‍कूली बच्‍चों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली 10-Jul-2014

महाराष्‍ट्र के गरीब कृषक समुदाय के 37 स्‍कूली बच्‍चों ने आज नई दिल्‍ली में संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। ये बच्‍चे महाराष्‍ट्र के सांसद राजू शेट्टी के साथ आये थे। गरीब समुदाय के ये मेधावी बच्‍चे दिल्‍ली भ्रमण के लिए आये हुए हैं। प्रधानमंत्री ने बच्‍चों को आशीर्वाद दिया और उनके सुनहरे भविष्‍य के लिए शुभकामनाएं दीं।