5 Dariya News

महंगाई पर हो रही थी चर्चा, राहुल गांधी भर रहे थे खर्राटा

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली 09-Jul-2014

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को लोकसभा में उस समय खर्राटे ले रहे थे जिस समय महंगाई पर चर्चा जारी थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस दृश्य का राजनीतिक लाभ लेते हुए कांग्रेस पर हमला किया है। पार्टी के नेता शाहनवाज हुसैन ने संवाददाताओं से कहा, "कांग्रेस महंगाई के मुद्दे को गंभीर नहीं मानती इसीलिए मूल्य वृद्धि पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी इतने बोर हो गए कि खर्राटे भरने लगे।"हुसैन ने बाद में एक ट्वीट में कहा है, "राहुल गांधी को संसद में मूल्य वृद्धि पर चर्चा के दौरान सोते देखा गया। यही कांग्रेस ने अपने 10 वर्षो के शासन के दौरान किया।"अमेठी से सांसद राहुल गांधी को झपकी लेते हुए दृश्य को कई समाचार चैनलों ने प्रसारित किया है।