5 Dariya News

समाज के दबे-कुचले लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करवा रहा मंच: विनीत वर्मा

सर्कल और जोन अध्यक्षों की नियुक्ति कर बताया अपने क्षेत्र में लोगों की समस्याओं से हो रूबरू

5 दरिया न्यूज

मोहाली 09-Jul-2014

समाज में दबे-कुचले लोगों की हर तरह की समस्याओं को हल करवाना मोहाली विकास मंच की प्राथमिकता है। यह बात बुधवार को मोहाली विकास मंच के अध्यक्ष विनीत वर्मा ने अपने कार्यालय में सर्कल और जोनों अध्यक्षों की नियुक्ति के दौरान आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा। वर्मा ने कहा कि मोहाली विकास मंच का किसी भी तरह से कोई राजनीतिक, धर्मनीति और जाति से सबंधित नहीं । बल्कि इसका संबंध मोहाली के विकास और लोगों की हर तरह की समस्याओं को दूर करना है। इसमें चाहे गरीब लड़कियों का विवाह, बीमार लोगों का इलाज करवाना, शिक्षा के लिए होनहार विद्यार्थियों की मदद करना या फिर मंच के जोन व सर्कल क्षेत्र में स्थानीय लोगों की अन्य मूल भूत सुविधाओं को उपल्बध करवाना हो।

वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि मंच की ओर से जहां मोहाली के अधिकांश जोनों व सर्कलों में अपने मंच के अध्यक्षों की नियुक्ति कर चुके हैं और वह अपने क्षेत्र में मंच के बैनर तले समाजिक, वेलफेयर का कार्य कर रहे हैं। वहीं फेस-१ सर्कल अध्यक्ष परमिंदर सिंह और व्यूमन विंग की अध्यक्ष मैडम सरोज वर्मा को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि वह भी अपने क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं से रूबरू हो, तांकि जो समास्याएं सरकार से व अन्य विभागों से संबंधित हो उनको अधिकारियों और कर्मचारियों से मंच के अन्य पदाधिकारी तालमेल बैठा कर दूर करवाए। इसके अलावा जो समस्याएं किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत तौर पर हो और उसे किसी तरह की आर्थिक सहायता की जरूरत हो उसकी उस आधार पर मदद की जा सके। 

वर्मा ने कहा कि मंच जल्द ही एक बुकलेट प्रकाशित करने जा रहा है जिसमें उन सभी कार्यो का विस्तारपूर्वक विवरण होगा कि मंच ने अभी तक किन किन लोगों को मेडीकल इलाज अन्य ऐसे कार्यो में मदद की है जिन्हें आज नया जीवन मिला है। इसके अलावा बरसात का मौसम होने के कारण बीमारियों का दौर शुरू होने वाला है। ऐसे में मंच की ओर से प्रचार-समाग्री स्वास्थ्य विभाग की सहमति से प्रकाशित करके जल्द ही मोहाली के विभिन्न क्षेत्रों में वितरित की जाएगी जिससे लोगों को बीमारियों को पनपने से पहले उनसे कैसे बचाव आदि करना है, के बारें में एक चिकित्सक की ओर से सुझाव दिए जाएगें। इस दौरान गांव कंबाला-कंबाली जोन के अध्यक्ष डा. रविंदर , मंच के उपाध्यक्ष मुनीष बंसल,महासचिव अमित वर्मा, खुशवीर सिंह, अमनदीप कौशल, मनीष कुमार, सतनाम सिंह और मंदीप सहगल के अलावा परमिंदर सिंह व सरोज वर्मा ने अपने विचार-रखे और मंच के सिद्वांतों पर कार्य करने का आश्वासन मंच के फाउंडर विनीत वर्मा को दिया।