5 Dariya News

राष्‍ट्रीय खाद्य प्रसंस्‍करण मि‍शन के अधीन 2014-15 में 180 करोड़ रुपये आवंटित

5 दरिया न्यूज

नई दिल्‍ली 08-Jul-2014

वर्ष्‍ 2014-15 के दौरान विभिन्न राज्‍यों/ केंद्रशासित प्रदेशों को 180 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। सर्वाधिक आवंटन प्राप्‍त करने वाले पांच राज्‍यों में उत्‍तर प्रदेश (16.43 करोड़ रुपये), महाराष्‍ट्र (13.36 करोड़ रुपये), राजस्‍थान (11.84 करोड़ रुपये), मध्‍य प्रदेश (11.40 करोड़ रुपये) और आंध्र प्रदेश (11.38 करोड़ रुपये) शामिल हैं। प्रत्‍येक राज्‍य/ केंद्रशासित प्रदेश में यह धन खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योगों के उन्‍नयन/ संस्‍थापन / आधुनिकीकरण की प्रौद्योगिकी योजना सहित राष्‍ट्रीय खाद्य प्रसंस्‍करण मिशन के लिए है, जिसके अधीन इच्‍छुक उद्यमियों द्वारा देश में खाद्य प्रसंस्‍करण इकाइयां स्‍थापित की जा सकती हैं। उद्योगों के वार्षिक सर्वेक्षण 2011-12 के अनुसार देश में 36,881 पंजीकृत खाद्य प्रसंस्‍करण इकाइयां थीं। कृषि और खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग राज्‍यमंत्री डॉ. संजीव कुमार बालयान ने आज लोकसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में यह जानकारी दी।