5 Dariya News

विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ई-विधान प्रणाली से करवाया अवगत

5 दरिया न्यूज

शिमला 01-Jul-2014

विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने आज यहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भेंट की और उन्हें विधानसभा में पूर्णतः कम्प्यूट्रीकृत प्रणाली से अवगत करवाया।उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि ई-विधान प्रणाली से आगामी विधानसभा सत्र के दौरान सदन पूरी तरह कागजरहित हो जाएगा और सभी प्रश्न ऑनलाईन उपलब्ध होंगे।उन्होंने कहा कि सचिवालय और अन्य विभागों के अधिकारियों को नवीनतम ई-विधान प्रणाली के अनुरूप सुसंगत करने के लिए शीघ्र ही विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा में अपनाई गई ई-विधान प्रणाली की जानकारी प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री को विधानसभा आने का भी आमंत्रण दिया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को बधाई दी और विधानसभा के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि समय की आवश्यकता के अनुरूप हमें तेजी से बदलते नवीनतम तकनीकी के युग में अपने आप को आधुनिक प्रणाली के अनुरूप ढालना चाहिए।