5 Dariya News

जर्मनी द्वारा कृषि क्षेत्र में पंजाब सरकार को सहायता की पेशकश

जर्मनी से आये फैडरल पार्लियामैंट के डेलीगेशन ने पंजाब के मंत्रियों से किये विचार सांझे

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ 06-Feb-2013

जर्मनी की फैड्रल पार्लियामैंट के डेलीगेशन ने आज यहां पंजाब भवन में पंजाब के खाद्य एवं सिविल आपूर्ति मंत्री स. आदेश प्रताप सिंह कै रों, वित्त मंत्री स. परमिन्द्र सिंह ढींडसा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री अनिल जोशी एवं मुख्य संसदीय सचिव (कृषि) से मुलाकात करके कृषि, अनाज सुरक्षा एवं उपभोक्ता मामलों सम्बन्धी आपसी विचार सांझे किये। जर्मनी की फैड्रल पार्लियामैंट के सदस्यों ने पंजाब द्वारा कृषि क्षेत्र में किये विकास की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब कृषि के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में भी बहुत शीघ्रता से तरक्की कर रहा है। जर्मन डैलीगेशन ने पंजाब सरकार को हर प्रकार की सहायता देने की पेशकश भी क ी। इससे पूर्व खाद्य एवं सिविल आपूर्ति मंत्री स. कैरों ने जर्मनी डैलीगेशन को बताया कि पंजाब के किसानों ने अपने कठोर परिश्रम और राज्य सरकार द्वारा किसानों को नि:शुल्क बिजली एवं सबसिडी की सुविधा देने और बेहतर खरीद प्रबन्धों स्वरूप देश को अनाज क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाया है। स. कैरों ने कहा कि चालू वर्ष दौरान पंजाब ने केन्द्रीय अन्न भण्डार में 135 लाख मिट्रिक टन चावल और 128 लाख मिट्रिक टन गेहूं का योगदान डाला। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय अन्न भण्डार भरने स्वरूप पंजाब में भू-जल ओर नीचे जा रहा है जोकि चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि अन्य फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य न मिलने के कारण किसान गेहूं एवं चावल के फसली चक्र में से बाहर नहीं आ रहा। परन्तु फिर भी राज्य सरकार द्वारा फसली विविधता पर बल दिया जा रहा है। जर्मनी की फैड्रल पार्लियामैंट के सदस्य डा. मैक्स लैहमर ने बताया कि वह तीन दिनों के भारतीय दौरे के दौरान आज पंजाब का दौरा किया जहां आकर उनको बहुत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में भारत एवं जर्मनी के बहुत अच्छे सम्बन्ध हें और वह कृषि क्षेत्र में भारत विशेषकर पंजाब से ओर सांझ डालना चाहते हैं। उन्होंने पंजाब सरकार को किसी भी प्रकार की मदद की पेशकश भी की। इससे पूर्व उद्योग मंत्री श्री अनिल जोशी ने जर्मनी के डैलीगेशन का पंजाब आने पर स्वागत किया जबकि वित्त मंत्री स. परमिन्द्र सिंह ढींडसा ने डेैलीगेशन का धन्यवाद किया। जर्मनी के डैलीगेशन में मैकथिल्ड हेल, हेन्ज़ पाउला, गेैब्रियला ग्रोनज़बर्ग, डा. इरिक सकाईविक्ट, एलैग्जंैडर सुबमायर,हारलोड इबिनर एवं एलोस ग्रेग (सभी सदस्य फैड्रल पार्लियामैंट), राडेटज़ इयूपैन शामिल थे।