5 Dariya News

डॉ. धनी राम शांडिल ने वीडियो कान्फ्रेसिंग से की विकास योजनाओं की समीक्षा

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला 05-Feb-2013

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने आज यहां वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न ज़िलों के बाल विकास परियोजना अधिकारियों को सम्बोधित किया तथा विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकास योजनाओं में हुई प्रगति की जानकारी ली।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाए ताकि योजनाओं का लाभ जरूरतमंद एवं पात्र लोगों तक पहुंच सके। डॉ. शांडिल ने कहा कि सरकार कमजोर वर्गों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है तथा विभिन्न विकास योजनाओं के लाभ इन वर्गों तक पहुंचाने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग द्वारा नए आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने के निर्धारित लक्ष्य को इसी वित्त वर्ष तक पूरा करें। इस अवसर पर प्रधान सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता श्री पी.सी. धीमान, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक डॉ. मधुबाला शर्मा तथा विशेष सचिव श्री एम.पी. सूद भी उपस्थित थे।