5 Dariya News

रेल किराया बढ़ाना गरीब विरोधी कदम : नवीन पटनायक

5 दरिया न्यूज

भुवनेश्वर 20-Jun-2014

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को 'अच्छे दिन' का सपना देखाने वाली और गरीबों की सरकार होने का दावा करने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा रेल किराये में की गई वृद्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे मध्यवर्ग विरोधी और गरीब विरोधी कदम बताया। यहां एक बयान में उन्होंने कहा, "यात्री किराये में वृद्धि से देशभर के रेलयात्रियों की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ने जा रहा है, खासकर स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाले गरीब लोगों की जेब पर इसका बुरा असर पड़ेगा।"उन्होंने कहा कि मालभाड़े में वृद्धि से हर चीज और महंगी हो जाएगी और लोगों की जीवन-चर्या बुरी तरह प्रभावित होगी। सरकार का यह मध्यवर्ग और गरीब विरोधी कदम है।उल्लेखनीय है कि केंद्र की नई सरकार ने शुक्रवार को अप्रत्याशित रूप से रेल के यात्री किराये में 14.2 फीसदी तक और मालभाड़े में 6.5 तक वृद्धि कर दी।