सिकन्दर सिंह मलूका द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग संगरूर के एसडीओ को मुअत्तल करने के आदेश
5 दरिया न्यूज
चण्डीगढ़ 20-Jun-2014
ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री सिकन्दर सिंह मलूका ने रणजीत सिंह उप मण्डल अधिकारी पंचायती राज संगरूर जिस के पास एग्जैक्टिव इंजीनियर का अतिरिक्त कार्यभार भी था, को विकास कार्यों में की गई वित्तीय अनियमताओं के दोषों अधीन उसे मुअत्तल कर दिया गया है क्योंकि उसके विरूद्ध विभाग को बहुत सी शिकायतों प्राप्त हुई थी। मुअत्तली अधीन उसका हैड क्वाटर चण्डीगढ़ होगा।मलूका ने बताया कि दोषों की उच्चस्तरीय जांच विभाग के दो सीनियर कार्यकारिणी इंजीनियरों की बनाई कमेटी द्वारा की जाएगी। मंत्री ने विभाग के समूह अधिकारियों को आदेश दिये हैं कि वह सरकारी गंराटों/फंडों का प्रयोग सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशोंनुसार किया जाए।