5 Dariya News

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया

5 दरिया न्यूज

रांची 17-Jun-2014

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को अपनी सरकार में एक और मंत्री को शामिल कर मंत्रिमंडल का विस्तार किया। झारखंड के राज्यपाल सैयद अहमद ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के विधायक लोबिन हेम्ब्रम को 12वें मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। झारखंड में मुख्यमंत्री के सहित 12 मंत्री हो सकते हैं। लोबिन संथाल परगना क्षेत्र से विधायक हैं। अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान साइमन मरांडी के पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण हेमंत सोरेन ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था, जिसके बाद से 12वें मंत्री का पद खाली था।