मंत्री" /> सिकन्दर सिंह मलूका द्वारा ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के कार्य का लिया जायजा
5 Dariya News

सिकन्दर सिंह मलूका द्वारा ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के कार्य का लिया जायजा

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ 16-Jun-2014

ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग का चार्ज संभालने के पश्चात कैबिनेट मंत्री सिकन्दर सिंह मलूका ने राज्य के समस्त अतिरिक्त उपायुक्तों विकास और अन्य उच्चाधिकारियों से आज यहां विकास भवन में हुई बैठक में विभाग के काम काज और चल रही स्कीमों का जायजा लिया। मंत्री ने कहा कि परिश्रम, ईमानदारी और पार्दशिता से कार्य करने वाले कर्मचारियो/अधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा और लापरवाही करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। मंत्री ने कहा कि पंचायत खातों का आडिट सौ प्रतिशत विश्वसनीय बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायतों के खातों को ऑन लाईन किया गया है जिससे पंचायतों को मिलने वाले फंड सीधे खातों में जमा हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि ई-पंचायतों से विश्व के किसी भी कौने में बैठा गांववासी अपने गांवों सम्बन्धी जानकारी हासिल कर सकता है। मलूका ने पंचों सरपंचों को बनता मान सम्मान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि केन्द्र में एनडीए की सरकार है, विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं रहेगी। 

उन्होंने अधिकारियों को बरसातों के बाद तालाबों की सफाई के लिए योजनाबद्ध ढंग से रूप रेखा तैयार करें ताकि तालाबों का पानी पशुओं और कृषि के लिए प्रयोग योग्य किया जा सकें। उन्होंने आगे कहा कि तालाबों के ईर्द-गिर्द चार दीवारी करवाई जाएगी और सैरगाहें भी बनाई जाएंगी। पंचायती शामलाट जमीनों (पांच से दस एकड़) के लिए एक टयूबवैल कुनेैक्षन लेने के लिए प्रबन्ध करें। उन्होंने शामलाट जमीनों से आय बढ़ाने के लिए उचित रेट पर बोली करवाने के लिए कहा। ब्लॉक विकास अधिकारी पच्चीस हजार रूपये खर्च करने के अधिकार दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि हड्डारोढी गांव की जगह ब्लॉक स्तर पर की जाएगी और इसकी शुरूआत रामपुराफूल से की जाएगी। उन्होंने पंचायतों के कार्यों के लिए ईटें मार्किट रेट पर खरीदी जाएं और किसी भी प्रकार की हेराफेरी बर्दास्त नहीं होगी। उन्होंने जिला स्तर के अधिक ारियों को सोमवार और बुधवार जिला स्तर के कार्यालयों में बैठें ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े।