5 Dariya News

डा. उमा शर्मा को हार्दिक विदायगी

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ 31-Jan-2013

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डा. उमा शर्मा की सेवानिवृति के अवसर पर आज यहां विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनको हार्दिक विदायगी दी। इस अवसर पर साधारण परन्तु प्रभावशाली समारोह दौरान सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के डायरैक्टर श्री डी.एस. मांगट ने डा. उर्मा शर्मा द्वारा विभाग में लगभग 25 वर्ष ईमानदारी, प्रतिबद्धता और तनदेही के साथ निभाई बेहतरीन सेवाओं को याद करते हुए इस समय को विभाग का सुनहरी समय बनाया। उन्होंने कहा कि लोक सम्पर्क विभाग की मजबूती के लिए डा. उर्मा शर्मा के योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा और वह उभरते लोक सम्पर्क अधिकारियों के लिए प्रेरणा स्रोत साबित होंगें। उन्होंने कहा कि डा. उमा शर्मा ने पूरे कार्यकाल दौरान समर्पित भावना से कार्य किया और मीडिया के साथ हमेशा गहरे सम्बन्ध बनाये रखे। श्री मांगट ने डा. उर्मा शर्मा के उज्जवल व खुशहाल भविष्य की कामना की। समागम में बोलते हुए अतिरिक्त निदेशक प्रैस डा. सेनू दुग्गल, पी.आर.ओ. एसोसिएशन के प्रधान श्री हरजीत सिंह ग्रेवाल डिप्टी डायरैक्टर और जनरल सचिव डा. अजीत कंवल सिंह पीआरओ / मुख्यमंत्री ने भी डा. उमा शर्मा द्वारा विभाग में निभाई शानदार सेवाओं की प्रशंसा की। समागम दौरान विभाग के समूह अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।