5 Dariya News

देश ने एक कुशल प्रशासक खो दिया : शिवराज सिंह चौहान

5 दरिया न्यूज

भोपाल 03-Jun-2014

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक कुशल प्रशासक खो दिया है। मुंडे का मंगलवार की सुबह दिल्ली में एक सड़क हादसे के बाद निधन हो गया। चौहान ने कहा कि मुंडे एक अच्छे राजनेता और कुशल प्रशासक थे, उनका निधन देश की क्षति है। चौहान मुंडे के निधन से बेहद आहत हैं। उन्होंने ईश्वर से मुंडे की आत्मा को शांति और उनके परिवार को यह आघात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।