5 Dariya News

मुंडे के निधन से भाजपा में शोक

5 दरिया न्यूज

मुंबई/नई दिल्ली 03-Jun-2014

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे की मंगलवार को कार दुर्घटन में निधन की खबर से महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी इस दुखद घटना से शोक में हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में अस्पताल के बाहर मुंडे के निधन की घोषणा की। मुंडे के सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर आने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता नई दिल्ली पहुंचने की जुगत में ही थे कि गडकरी ने सुबह करीब 8.45 बजे मुंडे के निधन की घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही भाजपा कार्यताओं, खासकर महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई।