5 Dariya News

ढ़ाई करोड़ से 27 किलोमीटर सडक़े होंगी पक्की: बृज बिहारी लाल बुटेल

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

पालमपुर 31-May-2014

पालमपुर विधान सभा क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई, सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के सुधार एवं विस्तार के लिए योजनाबद्ध तरीके से योजनाएं तैयार करने के आदेश विभागों को दिये गये हैं, ताकि आम आदमी को इनका लाभ प्राप्त हो सके।यह जानकारी विधान सभा अध्यक्ष, श्री बृज बिहारी लाल बुटेल ने आज पालमपुर में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के बाद उपस्थित लोगों को दी। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र समाधान के भी आदेश दिये।विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कि पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र की 27 किलोमीटर विभिन्न सडक़ों को पक्का किया जा रहा है, जिसपर 250 लाख रूपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को बरसात से पहले सडक़ो पक्का और पेच कार्य पूर्ण करने के आदेश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त परौर-लाहला-चच्चियां सडक़ पर 10 किलोमिटर टारिंग की गई है, जिसपर 225 लाख और नाबार्ड के तह्त नगरी-मनिमहेश सडक़ के 2 किलोमीटर पर 85 लाख रूपये व्यय किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि पालमपुर विस में पेयजल की कमी वाले क्षेत्रों में विभाग को नए हैंडपम्प इत्यादि स्थापित करने के आदेश दिये गये हैं। श्री बुटेल ने बताया कि लोगों भरपूर पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए पुरानी पाईपों के स्थान पर नई बड़ी पाईपलाईनें भी डाली जा रही हैं। उन्होंने विभाग का निर्देश दिये की इस बात को सुनिश्चित किया जाये कि किसी क्षेत्र में पेयजल की कमी ना रहे। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल की लीकेज इत्यादि से पानी बर्वाद ना हो इसका विशेष ध्यान रखने के भी आदेश दिये। उन्होंने लोगों से भी आहवान किया कि पेयजल का दुरपयोग ना करें, जिससे सभी को पेयजल उपलब्ध हो सके।