5 Dariya News

विकास योजनाओं को समयबद्ध पूरा करें अधिकारी: बुटेल

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

पालमपुर 29-May-2014

विधान सभा अध्यक्ष, बृज बिहारी लाल बुटेल ने आज पालमपुर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याओं को सुना। लगभग 250 शिकायतों में से अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष समस्याओं को संबंधित विभागों को शीघ्र निपटारें के आदेश दिये।विधान सभा अध्यक्ष, ने कहा कि पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र में विकास को गति देने के आदेश विभागाध्यक्षों को दिये गये हैं, ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी और उसका फायदा आम आदमी को प्राप्त हो सके। उन्होंने पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र चल रही विकास कार्यों एवं योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गर्मियों में लोगों को पेयजल इत्यादि की समस्या ना हो इसके के लिए कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश दिये जायें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को विस क्षेत्र की सडक़ों को ठीक-ठाक रखने के आदेश भी दिये।इसके पश्चात श्री बुटेल ने पालमपुर होली मेला समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर होली महोत्सव के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों, पालमपुर नगर परिषद, व्यापार मण्डल, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और गणमान्य लोगों को सम्मानित किया।

उपस्थित लोगों को संबोंधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि पालमपुर होली महोत्सव का अपना विशेष और ऐेतिहासिक महत्व है, जिसमें लोगों की अटूट आस्था जुड़ी है। उन्होंने कहा कि पालमपुर होली मेले के आयोजन के लिए लोग अपना सहयोग तन मन और धन से अपनी स्वेच्छा से करते हैं, जिसके चलते होली महोत्सव आज इस मुकाम पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में महोत्सव को ओर अधिक बड़े स्तर पर आयोजित करने के प्रयास किया जायेगा। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मेला समिति का बधाई दी। इससे पहले मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम पालमपुर भूपेंद्र अत्री ने मुख्यातिथि स्वागत किया और महोत्सव के सफल आयोजन में सभी दानियों, विभागों और मीडिया का अभार प्रकट किया। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष बलबंत ठाकुर, उपाध्यक्ष यश महाजन, नगर परिषद के सदस्य, आशीष बुटेल, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, औंकार ठाकुर, राजेंद्र कोल, विजय कुमार, ऋषि राज, डीएसपी पालमपुर नवदीप सिंह, पालमपुर के गणमान्य लोग और विभिन्न विभागों अधिकारी मौजूद रहे।