5 Dariya News

मुख्य संसदीय सचिव की श्रीमती प्रतिभा सिंह से भेंट

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला 02-Jan-2013

मुख्य संसदीय सचिव श्री राजेश धर्माणी ने गत दिवस मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती प्रतिभा सिंह से भेंट कर उनसे राज्य में लिंग भेद को दूर करने व महिलाओं से सम्बन्धित मामलों, जिन्हें गंभीरता से उठाने जाने की आवश्यकता है, पर समाज को जागरूक करने के लिए सभी 68 विधायकों की पत्नियों का एक फोरम बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह किया है। श्री धर्माणी ने कहा कि वे सभी विधायकों की धर्मपत्नियों को लिखित में भी आग्रह करेंगे कि इस महत्वपूर्ण मामले में एकजुट होकर कार्य करें। इस फोरम का मुख्य उद्देश्य लिंग भेद मामले में लोगों में जागरूकता एव परामर्शी सेवाएं प्रदान करना है। श्रीमती प्रतिभा सिंह ने श्री धर्माणी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह फोरम महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ उन मामलों को भी प्रमुखता से उठाएगा, जिन पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है। एक सशक्त मंच मिलने से महिलाएं अपने अधिकारों का उपयोग पर प्रभावी तरीके से कर पाएंगी।