5 Dariya News

हिमाचल प्रदेश के मंत्रियों ने जताया वीरभद्र सिंह में विश्वास

5 दरिया न्यूज

शिमला 26-May-2014

हिमाचल प्रदेश के मंत्रियों ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी व सरकार ने चुनाव में लोगों के दिए फैसले को स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में विश्वास भी जताया। एक बयान जारी कर मंत्रियों ने कहा, भाजपा का पूरा चुनाव अभियान केवल नरेंद्र मोदी के इर्द-गिर्द घूमता रहा जबकि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव एक संगठन की तरह एकजुट हो कर लड़ा।हिमाचल प्रदेश के मंत्री विद्या स्टोक्स और जी.एस. बाली ने कहा, "राज्य में कांग्रेस की हार के लिए किसी एक को जिम्मेदार ठहराना बेहद हास्यास्पद है।"उन्होंने कहा कि पूरे देश की तरह राज्य में भी मोदी लहर का असर दिखा और इसलिए प्रेम कुमार धूमल और भाजपा को इस जीत का श्रेय नहीं लेना चाहिए।गौरतलब है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में राज्य की चारों सीटें भाजपा से हार गई थी। हारने वालों में मुख्यमंत्री की पत्नी प्रतिभा सिंह भी शामिल हैं।