5 Dariya News

नशे के सौदागर मंत्री या अफसर देश के सबसे बड़े गद्दार - बेलन ब्रिगेड

5 दरिया न्यूज

लुधियाना 25-May-2014

बेलन ब्रिगेड पंजाब जिसने चुनाबो में नशे के खिलाफ गाँवो, महल्लो व कस्बो में जाकर नेताओ से वोटो के बदले नशा न लेने के लिए प्रचार किया और इसका काफी असर लोगो पर हुआ और इस बार खुले आम किसी उमीदबार ने वोटरो को नशा नहीं बांटा। बेलन ब्रिगडे की अध्यक्ष  आर्किटेक्ट अनीता शर्मा ने एक मीटिंग में  कहा  कि नशे के खिलाफ उनका अभियान तब तक जारी रहे गा जब तक नशे के सौदागर पंजाब से  खत्म नहीं होते।  सरकार व पुलिस चाहे तो इस नशे के कोढ़ को जड़ से उखाड सकती है लेकिन ऐसा लगता है कि सरकार इस नशे के कारोबार को बंद नहीं करना चाहती और इसका नतीजा यह है कि आज नशा हर घर की चोखट पर बर्बादी का सन्देश दे रहा है पंजाब की युवा शक्ति नशे के कारण बेजान हो  चुकी है नशे से जिन नौजबानो की मौत हो चुकी है उनके माँ बाप भाई बहिन से नशे से हुई इस मौत की दास्तान सुनोगे तो आप इस सरकार या  पुलिस को कभी माफ़ नहीं करोगे जिनकी बदौलत आज पंजाब के कई लाल नशे ने मौत के घाट उत्तार दिए है कई घर वीरान हो गए है।अनीता शर्मा ने आगे बताया  कि  जो नेता व पुलिस अफसर इस नशे के व्यापार में शामिल है  चाहे व मंत्री है या संत्री  उनको  समाज के सामने लाए जिन्हो ने पंजाब की युवा शक्ति को नशे की लत  लगा दी है और यह नशे की लत उन्हें भरी जवानी  में श्मशान पहँचा  रही है।  आर्किटेक्ट शर्मा ने कहा कि उनका मिशन जनता को नशे के खिलाफ जागरूक करना और नशे की लत से जो भयानक बीमारिया लगती है  उसके बारे जानकारी देकर युवाओ को इस से दूर रहने के लिए अपील  करना  है। 

उन्होंने कहा कि   सरकार लोगो को  जेलों में बंद करके , ताबड़ तोड़  कारबाई  करके कुछ ही दिनों में गंभीर नहीं दिख सकती जिस नशे के पौधे को पनपने के लिए इतने साल लगे हो वो दिनों में हल नहीं हो सकता।  जब पंजाब नशे की गर्त में जा रहा था तब ष्ठत्रक्क व पंजाब सरकार भी यही थी अब दो दिन की करवाई में यह नशे का अरबो रुपये का कारोबार इतनी जल्दी कैसे बंद हो जायेगा।  आज भी रोज़ लोग शराब के ठेके बंद करने के लिए धरने दे रहे  है क्या सरकार को इस की कोई खबर नहीं होती।  या फिर पहले लोगो को नशे की लत डाल कर उन्हें नशेड़ी बनाऐ  और फिर सरकार नशेड़ी लोगो को दारू बेच कर  मोटे मुनाफे कमाए। यह है पंजाब सरकार की पालिसी। याद रखे,   जो मंत्री  नेता या  अफसर शाही इस नशे के कारोबार में लगे है वो युवा शक्ति व देश के सब से बड़े गद्दार है उन्हें जनता कभी माफ़ नहीं करेगी।