5 Dariya News

©UÂÖæðQ¤æ çÎßâ ÂÚU ª¤Ùæ ×ð´ çÊæÜæ SÌÚUèØ ·¤æØü·ý¤× ·¤æ ¥æØæðÁÙ

©UÂÖæðQ¤æ ¥ÂÙð ¥çŠæ·¤æÚUæð´ ·ð¤ âæÍ ÎæçØˆß Öè â×Ûæð´ Ñ ÇUèâè

z ¼çÚÄææ ‹ØêÁ (çßÁØð‹ÎÚU àæ×æü)

ª¤Ùæ 24-Dec-2012

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर आज डीआरडीए भवन के सभागार में जि़ला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डीसी संदीप कदम ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि  उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 की प्रतिस्थापना के उपलक्ष्य में हर वर्ष 24 दिसंबर को यह दिन राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति किसी किसी रूप में उपभोक्ता है और हर व्यक्ति को खरीददारी करते समय दुकानदार से कैश मीमो लेने के साथ-साथ वस्तु की गुणवत्ता की जांच कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता टैक्स अदा करने के चक्कर में दुकानदार से कैश मीमो नहीं लेते, उन्हें उपभोक्ता फोरम भी न्याय नहीं दिला सकता। उन्होंने कहा कि उपभोक्त संगठित होकर सशक्त ढंग से अपने हितों और अधिकारों की पैरवी कर सकते हैं। उन्होंने  यह भी कहा कि उपभोक्ता अपने अधिकारों प्रति सजग होने के साथ साथ अपना दायित्व भी समझें।डीसी संदीप कदम ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम  का उद्देश्य उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा करने के  साथ-साथ उसे अपना निवेश सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने व्यापारियों से भी अपील की कि वे अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए उचित गुणवत्ता की वस्तुएं सही मात्रा और निर्धारित मूल्य पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाएं ताकि उपभोक्ताओं को  शिकायत करने का मौका मिले। कार्यक्रम में डीएफएससी संतोष व्यास  ने विभाग द्वारा जि़ला में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रानी रणौत, नगर परिषद ऊना की अध्यक्ष ममता कश्यप, जिला सहकारी निरीक्षक रमेश जसवाल, पूर्व डीएफएससी रोशन लाल अटवाल, प्रदेश सहकारिता सचिव संघ के सचिव सर्वजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।