×´çÎÚU ‹Øæâ ’߿ܿ×é¹è ·¤è ¥ã× ÕÁÅU ÕñÆ·¤ ×ð´ vw ·¤ÚUôǸ |w Üæ¹ z® ãÁæÚU ·¤æ ÕÁÅU Âðàæ
z ¼çÚÄææ ‹ØêÁ (çßÁØð‹ÎÚU àæ×æü)
Ï×üàææÜæ 23-Dec-2012
मंदिर न्यास ज्वालामुखी की अहम बजट बैठक को एसडीएम देहरा एसके पराशर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें मंदिर अधिकारी तहसीलदार राम जीत सिंह, मंदिर न्यास के सदस्य नंदीश्वर शर्मा, शशि पाल चौधरी, गया प्रसाद पाधा, त्रिलोक चौधरी, कर्णवीर सूद, मधुसूदन शर्मा, प्रताप चौधरी, कालेज प्राचार्य ज्वालामुखी सुभाष खीथा, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सुभाष गुलेरिया व अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। बैठक में मंदिर के सालाना बजट पर चर्चा की गई तथा वर्ष 2013 के लिए 12 करोड़ 72 लाख 50 हजार का बजट पेश किया गया। एसडीएम देहरा एसके पराशर ने बताया कि वर्ष 2013 में अनुमानित आय 11 करोड़ 21 लाख 32 हजार रुपए होगी, जबकि 13 करोड़ के सावधि खाते मंदिर के बैकों में मौजूद है, जो कुल मिलाकर 24 करोड़ 82 लाख 19 हजार रुपए बनते हैं, जबकि अनुमानित खर्चा 12 करोड़ 72 लाख 50 हजार रुपए होगा। उन्होंने कहा कि नई योजनाओं में मंदिर न्यास 42 लाख रुपए से मंदिर के लिए एक अलग से पेयजल योजना बनाने जा रहा है, जो गंजू दा बाग में बनाई जाएगी, जिससे पानी की कमी को दूर किया जाएगा। इसके अलावा हैंडपंप व डंगे आदि लगाने के लिए 30 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। यात्री निवास जो मंदिर की संपत्ति है, के चारों ओर चारदीवारी लगाने के लिए 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए पहले 3100 रुपए मंदिर से अनुदान दिया जाता था, अब मंदिर न्यास ने इसे 5100 रुपए करने का आग्रह किया है, ताकि जिलाधीश कांगड़ा से इसकी स्वीकृति मिल सके। इसके अलावा चार करोड़ रुपए निर्माण कार्यों पर खर्च होंगे तथा 80 लाख रुपए ज्वालामुखी कालेज पर खर्च होंगे। नई गाड़ी खरीदने के लिए दस लाख रुपए खर्च होंगे। 55 लाख रुपए लंगर भवन पर खर्च होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए मंदिर न्यास व्यापक प्रबंध करता है, जिस पर भी 16 लाख रुपए नवरात्र सुरक्षा व प्रबंधन व्यवस्था पर खर्च होंगे।