हॉकी टूर्नामैंट शुरू
5 दरिया न्यूज(विकास नागपाल)
खरड़ 23-Feb-2012
गिल्ल हॉकी एकेडमी खरड़ द्वारा अंडर 17 लडकों के करवाए जा रहे तीन दिवसीय सिक्स ऐ साइड हॉकी टूर्नामैंट वीरवार को नगर कांउसिल खरड़ के हॉकी स्टेडीयम में शुरू करवाए गए जिसका उदघाटण अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच नरिंदर सिंह सोढी ने किया। इस मौके पर पहुंचे कांग्रेसी नेता राजबीर सिंह पडियाला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही पंजाब में खेलों के प्रति विशेष योजनाए लाई जाऐगी। गिल्ल हॉकी एकेडमी खरड़ के प्रधान जगतार सिंह गिल्ल ने बताया कि इस हॉकी टूर्नामैंट में पंजाब के 10 जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। जिनमें बताला स्पोटर्स हॉकी क्लब गुरदासपुर,फिरोजपुर हॉकी क्लब,गोविंद वैली हॉकी क्लब रोपड़,नेहरू हॉकी स्टेडीयम रोपड़,बाबा फरीद हॉकी एकेडमी फरीदकोट,अमलोह हॉकी सैंटर,चंडीगढ़ हॉकी एकेडमी,खालसा सी से स्कूल खरड़,हॉकी क्लब फरीदकोट,गिल्ल हॉकी एकेडमी खरड़ की टीमें शामिल है। पहले मैच में बताला स्पोटर्स हॉकी कलब गुरदासपुर की टीम ने फिरोजपुर हॉकी क्लब को 4-2 से हराकर जीत दर्ज की जबकि दूसरे मैच में नेहरू हॉकी स्टेडीयम रोपड़ की टीम ने फरीदकोट हॉकी एकेडमी की टीम को 8-0 से हराकर जीत दर्ज की। इस मौके पर श्रीराम लोक सिंह बिल्ला,रणजीत सिंह ठेकेदार,फुटबॉल खिलाड़ी कमल किशोर शर्मा,हरकिरत सिंह,सपिंदर सिंह मावी,सोहन सिंह छज्जूमाजरा,हरसिमरन सिंह,मनिंदर सिंह व विभिन्न क्लबों के सदस्य व कोच व खिलाड़ी मौजूद रहे।