5 Dariya News

Îâ âèÅUô´ ÂÚU ßèÚUÖÎý ·Ô¤ â×Íü·¤ ·¤æçÕÁ

×ðÁÚU ·¤è ãæÚU âð çÁÜæ ·¤ô çâØæâè Ùé·¤âæÙ,ÖæÁÂæ ·¤è ¿ê·¤ ·¤æ Õ¹êÕè ©ÆæØæ ȤæØÎæ

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला 21-Dec-2012

हिमाचल की सत्ता में अहम भागेदारी निभाते आए कांगड़ा के लगभग साढ़े नौ लाख मतदाताओं ने अपना फैसला सुना दिया है। प्रदेश के इस सबसे बड़े जिला में कांग्रेस ने 10 अहम सीटें हासिल कर सत्ता की दहलीज पर कदम रख दिया है। दिलचस्प तो यह है कि कांग्रेस के कद्दावर जीएस बाली को छोड़ चुनकर आए सभी नौ विधायक कांग्रेस प्रदेश प्रमुख वीरभद्र सिंह के खासमखास हैं। वीरभद्र सिंह के सिपहसालारों में सुधीर शर्मा, सुजान सिंह पठानिया, नीरज भारती, यादवेंद्र गोमा, किशोरी लाल, संजय रतन, अजय महाजन और जगजीवन पाल शामिल हैं। पालमपुर से वरिष्ठ कांग्रेसी बीबीएल बुटेल भी हालांकि वीरभद्र के करीबी रहे हैं। एक अरसे तक अलग रहे बुटेल के वीरभद्र से मतभेद भी अब पुरानी बात हो गए हैं। लिहाजा सरकार के मुखिया की दौड़ में शामिल वीरभद्र सिंह को एक बार फिर कांगड़ा मजबूती देगा। मगर इस बीच सत्ता के लिए एक हुए वीरभद्र के पुराने सहयोगी दिग्गज मेजर विजय सिंह मनकोटिया की हार से कांगड़ा को सियासी नुकसान झेलना पड़ेगा। कांग्रेस में मंत्री पद के दावेदार मेजर मनकोटिया 22364 वोट हासिल कर मौजूदा विधायक एवं मंत्री सरवीण चौधरी से 3123 मतों से हार गए। बहरहाल, सत्ता विरोधी लहर और भाजपा के कथित गलत टिकट आवंटन की चूक का कांग्रेस ने कांगड़ा में भरपूर फायदा उठाया। कई सीटों पर भाजपा के बागियों ने ही सरकार की लुटिया डुबोई। जबकि भाजपा टिकट के दो प्रबल दावेदार कांगड़ा से पवन काजल और इंदौरा से मनोहर धीमान जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं। भाजपा ने इन्हें अगर टिकट दी होती तो दो भाजपा की झोली में दो और सीटें होतीं।