5 Dariya News

çã×æ¿Ü çßÏæÙâÖæ ¿éÙæß ×ð´ ·¤æ´»ýðâ ·¤è çßÁØ ·Ô¤ ÕæÎ ¥Õ âÚU·¤æÚU ÕÙæÙð ·¤è ÁgôÁãÎ ÌðÁ

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला 21-Dec-2012

हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय के बाद अब सरकार बनाने की जद्दोजहद तेज हो गई है। इसके साथ ही अब मुख्यमंत्री पद के लिए भी रस्साकशी शुरू हो गई है। वीरभद्र सिंह को ही भावी मुख्यमंत्री माना जा रहा है, मगर उनके विरोधी नेता भी इस बीच गुपचुप सक्रिय हैं। विधायक दल की मीटिंग शनिवार को हो सकती है। हालांकि, इस बैठक के स्थल को लेकर अभी तक संशय बरकरार है। पार्टी आलाकमान ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वीरभद्र सिंह के अनुसार यह मीटिंग शनिवार को होगी। बैठक शिमला में ही होगी। हालांकि, कुछ नेताओं का एक धड़ा यह भी कह रहा है कि यह बैठक नई दिल्ली में भी हो सकती है। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम पर सोनिया गांधी ही मुहर लगाएंगी। इसके साथ ही वीरभद्र सिंह के निवास स्थान हाली लॉज में भी कांग्रेस के विजयी विधायकों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।