पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल न्यायिक हिरासत में
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली 21-May-2014
दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अवमानना के एक मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया।भाजपा नेता नितिन गडकरी ने अवमानना की यह याचिका दाखिल की थी। अरविंद केजरीवाल की ओर से जमानत के लिए निजी मुचलका भरने से इंकार किए जाने के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।