5 Dariya News

फाइनल मैच में पाकिस्तान को 59-22 से हराया, भारत ने 2 करोड ,पाकिस्तान ने एक करोड और कनाडा ने 51 लाख की ईनामी राशि जीती

फाइनल मैच में पाकिस्तान को 59-22 से हराया, भारत ने 2 करोड ,पाकिस्तान ने एक करोड और कनाडा ने 51 लाख की ईनामी राशि जीती

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली(आईएएनएस) 15-Dec-2012

भारत की कबडडी टीम ने नये इतिहास की सजृना करते हुये तीसरे विश्व कप कबडडी 2012 के फाइनल मैच में अपने परपरागत विरोधी पाकिस्तान को 59-22 से हरा कर कबडडी के विश्व चैम्पियन बनने का मान हासिल किया है।भारत ने लुधियाना के गुरू नानक स्टेडियम में लगातार तीसरे वर्ष कबडडी का विश्व कप जीत कर हैट्रिक बनाई है। भारत ने पहला स्थान हासिल करके दो करोड रूपये की ईनामी राशि जीती है जबकि दूसरे नम्बर पर आई पाकिस्तान की टीम 1 करोड रूपये और तीसरे स्थान आई कनाडा कीटीम ने 51 लाख रूपये का ईनाम जीता है।मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने जीतनेवाली टीमों को चैक और ट्राफीयां का वितरण किया। इससे पहले स. बादल ने भारत और पाकिस्तान की टीमों के साथ मुलाकात करके फाइनल मैच का रस्मी आगाज किया। इस अवसर पर पश्चिमी पंजाब की असबली के डिप्टी श्री राणा मसूद अहमद, पश्चिमी पंजाब के कानून मंत्री श्री राणा सनाउल्ला,पाकिस्तान के ससंद मैम्बर श्री सरदार मलिक, पाकिस्तान क ी नेशनल असेलबी की मैम्बर इंजीनियर कुरम दस्तगिर और पाकिस्तान के सनेटर श्री कमा माईकल ने खिलाडियों के साथ जान पहचान की।भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान पर शुरूवात से ही दबाव बना लिया था और भारत के स्टापर एकम हठुर ने पाकिस्तान की पहली दो रेडों को रोक लिया और इसके साथ ही भारत को बढत दिला दी।भारत ने पाकिस्तान को 59-22 के बडे अंतर से हराया मध्यातर तक भारत की टीम 33-9 से आगे थी। भारत के रेडरों और स्टोपरों ने बेमिसाल खेल का दिखावा किया भारत के रेडरों गगनदीप सिंह गगी ने दस ,गुरलाल घन्नौर और मनिन्द्र सिंह सरां ने 8-8 और सुखबीर सिंह सरावां ने 7 अंक लिए। जबकि स्टोपरों में से एकम हठुर ने 10,बलबीर सिह पाला 7 और गुरविन्द्र सिंह काहलमा ने 4 स्टोप लगाई। पाकिस्तान की ओर से रेडर सफीक भटट ने 5 और मोहम्मद इमरान न 3 अंक लिए जबकि स्टोपर सुजादगुजर ने 5 स्टोप लगाई।इस अवसर पर स. सुखबीर सिंह बादल आगामी वर्ष से महिला वर्ग में ईनामी राशि 51 लाख रूपये से बढाकर एक करोड रूपये करने का एलान किया।इस अवसर पर पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. चरण जीत सिंह अटवाल ,ससंद मैम्बर सुखदेव सिंह ढीडसा ,स. बलविन्द्र सिंह भंदड  और वित परमिन्द्र सिंह ढीडसंा, शिक्षा मंत्री स. सिंकदर सिंह मलूका,कनाडा कीभूतपर्व संसद मैम्बर मिस रूबी दला और खेलों मे मुख्य संसदीय सचिव पवन कुमार टिन्नू उपस्थित थ्

गगन दीप सिंह गगी खीरांवाली का सर्वोतम रेडर और एकम हठूर को सर्वोतम स्टोपर के तौर पर एक एक प्रीत टैक्ट्रर ईनाम में मिला।

महिला वर्ग में प्रथम बार सर्वोतम रेडर और सर्वाेतम स्टोपर घोषित किये गये भारत की प्रिंयका देवी का सर्वोतम रेडर और जतिन्द्र कौर को र्स्वोतम स्टोपर के लिए 55000 -55000 की लागत वाले मोटर साइकिल मिले। वणर्ननीय है कि उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने भारत की स्टोपर अनु रानी का 55000 रूपये के नकद ईनाम के साथ सम्मान किया।

विभिंन खेलों के ओलपिंक खिलाडियों को विशेष सम्मान

कबडडी विश्व कप के पुरूष वर्ग में भारत और पाकिस्तान के मध्य ख्ेाले जानेवाले फाइनल मैच से पहले विभिँन खेलों में ओलपिंक खिलाडियों का विशेष सम्मान किया गया मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिह बादल ने मुख्य स्टेज पर  बलजीत सिंह ढिल्लो, वरिन्द्र सिंह ,दविन्द्र सिंहखरचा और संजीव कुमार(सभी हाकी), ब्रिगेडियर लाभ सिंह और मनजीत कौर(ओलपिंक ओथलैटिंक्स),द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान सुखचैन चीमा और अर्जन अवार्डी बलविन्द्र सिंह फिडडा का सम्मान किया।