सुमेध सिंह ने पुन: डी जी पी का पदभार संभाला
5 दरिया न्यूज
चंडीगढ़ 20-May-2014
सुमेध सिंह, आई पी एस ने आज पुन: पंजाब के महानिदेशक पुलिस (डी जी पी) का पद संभाल लिया है। वह चार अप्रैल से 20 मई, 2014 तक 'कमाई हुई छुट्टी पर थे। उनकी इस छुट्टी दौरान सुरेश अरोड़ा आई पी एस महानिदेशक पुलिस-कम-चीफ डायरैक्टर विजीलैंस ब्यूरो को डी जी पी लगाया गया था।इस संबंधी जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया सुरेश अरोड़ा की तैनाती डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस -कम-चीफ डायरैक्टर विजीलैंस ब्यूरो के तौर पर रिक्त पद पर की गई है।