5 Dariya News

कबडडी को एशियाई एवं ओलपिंक खेलों में शामिल करने के लिए होगें प्रयास-परमिंदर सिंह ढीडसां

मलूका ने दी भारतीय ओलपिंक संघ के नये बने मीत प्रधान को बधाई

5 दरिया न्यूज

संगरूर/ चण्डीगढ़ 06-Dec-2012

पंजाबियों की मातृ खेल कबडडी को एशियाई एवं ओलपिंक खेलों का हिस्सा बनाने के लिए भारतीय ओलपिंक संघ द्वारा विशेष प्रयास किये जाएगें। इससे पूर्व कबडडी को राष्ट्रीय खेलों का भी हिस्सा भी बनाया जाएगा। यह बात भारतीय ओलपिंक संघ के गत दिवस हुये चुनावों में नये बने मीत प्रधान और पंजाब के वित मंत्री स. परमिंदर सिंह ढीडसां ने आज यहां तीसरे विश्व कप कबडडी के यहां के वार हीरोज स्टेडियम में खेलें गये मैचों के दौरान कही। पंजाब ओलपिंक एसोसिएशन के मीत प्रधान और पंजाब कबडडी एसोसिएशन के प्रधान स. सिंकदर सिंह मलूका ने स. ढीडसां को भारतीय ओलपिंक संघ के मीत प्रधान चुने जाने पर बधाई देते हुये कहा की  अब वह कबडडी को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर आगे ले जाने के लिए नेतृत्व करे। स. ढीडसा ने स. मलूका की बधाई स्वीकार करते हुये पंजाब कबडडी एसोसिएशन को भरोसा दिलाया कि वह भारतीय ओलपिंक संघ की तरफ से कबडडी को अंतराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त खेलों की सूची में शामिल करने के लिए सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर चलेगें। स. ढीडसा ने कहा कि पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल के प्रयासों स्वरूप आज 18 देशें की कबडडी टीमें पंजाब के विभिंन शहरों में चल रहे तृतीय विश्व कप का हिस्सा बनी है उन्होने कहा कि अब वह भी इस खेल को अंतराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए विशेष प्रयास करेगें। उन्होने कहा कि अधिकतर देशों में वहां के ही मूल खिलाडियों से आई टीमों ने प्रंबधकों का भी उत्साह और बढाया है। इससे पूर्व आज यहां स. परमिंदर सिंह ढीडसा के भारतीय ओलपिंक संघ के मीत प्रधान के तौर पर बन कर आने के बाद पहली बार संगरूर आने पर शिक्षा मंत्री स. सिंकदर सिंह मलूका,मुख्य संसदीय सचिव श्री प्रकाश चंद गर्ग एवं सीनियर अकाली नेता स. परमजीत सिंह सिधवां ने भी उनको बधाई दी।