सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की
कहा कि मुख्यमंत्री जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ झूठी एकजुटता दिखाकर दोहरे मापदंड अपना रहे जबकि उन्होने पंजाब में भर्ती घोटालों के संबंध में कोई कार्रवाई नही की
5 Dariya News
अमृतसर 21-Jul-2026
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज केंद्र सरकार से अपील की है कि वह आंदोलन कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करे, जिन्हें कल संसद तक मार्च के दौरान बेरहमी से दबाया गया और साथ ही उन्होने परीक्षा पेपर लीक के मुददे पर दोहरे मापदंड अपनाने के लिए भगवंत मान की निंदा की।
यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ हमें यह ध्यान रखना होगा कि ये हमारे बच्चे हैं। यह मुददा भावनात्मक हो गया है और पूरा देश इससे प्रभावित है। छात्रों से टकराव करने के बजाय हमें उनके प्रति प्यार और देखभाल की नीति अपनानी चाहिए। उन्होने कहा कि एकबार ‘लाठियों ’की जगह प्रेम का प्रयोग करने से इस समस्या का तुरंत समाधान हो जाएगा।
सरदार सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री द्वारा दोहरे मापदंड अपनाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ झूठी एकजुटता दिखाने से बड़ा धोखा क्या हो सकता, जबकि पंजाब में भर्ती परीक्षाओं के संचालन में अनियमितताओं, जिनमें पेपर लीक भी शामिल है, के संबंध में कोई कार्रवाई नही की जा रही है।
उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री कोई ठोस कार्रवाई करने में नाकाम रहे हैं, जिसमें यह बताना भी शामिल है कि पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसबी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं क्यों हुई, जबकि पीएसएसबी उन्हें रिपोर्ट करता है? उन्होने कहा ,‘‘ कई भर्ती घोटाले- हाल ही में फार्मेसी आफिसर परीक्षा पेपर नकल रैकेट पीएसएसएसबी अनियमितताओं तक कई भर्ती घोटाले भगवंत मान के ‘जीरो लीक, मेरिट आधारित’ दावों को झुठलाते हैं।’’
अकाली दल अध्यक्ष ने यह भी बताया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने सभी प्रदर्शनकारियों पर अत्याचार करके सभी प्रदर्शनकारियों पर अत्याचार करके बर्बरता के सभी रिकार्ड तोड़ दिए-चाहे वे राज्य बिजली कर्मचारी हो यां एमएनआरईजीए मजदूर हो।इस बात पर जोर देते हुए कि किसानों की आवाज को भी दबाया नही जाना चाहिए और उन्होने केंद्र सरकार से भारत- अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के संबंध में किसानों से बातचीत करने का आग्रह किया।
उन्होने कहा कि किसानों को आशंका है कि इस व्यापार समझौते का देश की कृषि अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ेगा क्योंकि इससे अमेरिका से सस्ते और कृषि और दुग्ध उत्पादों का आयात बढ़ेगा। उन्होने कहा कि सरकार को इस समझौते को सार्वजनिक करना चाहिए ताकि किसान इसका आकलन कर सकें और खुद तय कर सकें कि यह उनके लिए अच्छा है यां नही।
सरदार बादल ने घोषणा की कि पार्टी मीरी-पीरी दिवस पर जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब की अगुवाई में 24 जुलाई से शुरू होने वाले ‘‘ खालसा मार्च’’ में पूरे दिल से भाग लेगी। उन्होने कहा,‘‘ मैंने आज इस संबंध में एक मीटिंग की और इस मुददे पर पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता एकमत हैं।’’सरदार बादल ने कहा कि मंहगाई भत्ता कर्मचारियों का अधिकार है और कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार कर्मचारियों के बकाया को तत्काल जारी करने के अदालत के आदेश के बावजूद इस लाभ को रोक रही है।
अकाली दल अध्यक्ष ने मुक्तसर साहिब में हुई बेअदबी की घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि प्रशासन ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नही की है। उन्होने कहा,‘‘ यह तब होता है जब आपके पास गुरुदोखी मुख्यमंत्री हो और जो श्री अकाल तख्त साहिब से टकराव करने पर तुला हुआ हो।’’