5 Dariya News

लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

डिप्टी कमिश्नर ने राजस्व मामलों की प्रगति की समीक्षा की

5 Dariya News

होशियारपुर 22-Jul-2026

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज जिला प्रशासनिक परिसर में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न राजस्व मामलों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनहित योजनाओं एवं राजस्व संबंधी मामलों का निपटारा निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने 'मेरा घर मेरे नाम (स्वामित्व) योजना, घरेलू/निजी तकसीम, ईज़ी रजिस्ट्रेशन, लंबित इंतकाल (म्यूटेशन), कैडस्ट्रल मैप (मुसावी) वैलिडेशन, राजस्व डॉक्युमेंट्स की स्कैनिंग, जमाबंदी तैयार करने, तथा ईज़ी जमाबंदी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सेवाओं, इंतकाल, रपट और फर्द बदर से संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए तथा ऑनलाइन सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाकर लोगों को पारदर्शी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

बैठक में डिप्टी कमिश्नर ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों, खनन गतिविधियों की समीक्षा, खनन संबंधी शिकायतों एवं वार्षिक लंबित रिपोर्टों, जिले में चल रहे भूमि अधिग्रहण मामलों की स्थिति, भूमि राजस्व बकाया की वसूली आदि की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा सरकार के निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन किया जाए।

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने समूह चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को ज़िले में चल रही एस.आई.आर की डिजिटलाइजेशन को और तेज करने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) निधि कुमुद बंबाह, एसडीएम दसूहा कंवलजीत सिंह, एसडीएम होशियारपुर परमप्रीत सिंह, एसडीएम मुकेरियां ज्योत्सना, एसडीएम टांडा लवप्रीत सिंह, एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार, सहायक कमिश्नर गुरप्रीत कौर, जिला राजस्व अधिकारी अमनदीप चावला, तहसीलदार चुनाव रमनदीप कौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।