5 Dariya News

डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं

5 Dariya News

डेराबस्सी 20-Jul-2026

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 आदर्श नगर, वार्ड नंबर 17 जनेतपुर तथा वार्ड नंबर 18 गांव धनौनी के श्रद्धालुओं की 85वीं, 86वीं और 87वीं बस को विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर तथा अन्य पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के साथ-साथ उन्हें निःशुल्क एवं सुविधाजनक तीर्थ यात्रा का अवसर भी प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना हजारों श्रद्धालुओं के लिए आस्था, सेवा और जनकल्याण का एक उत्कृष्ट प्रयास साबित हो रही है।

उन्होंने श्रद्धालुओं को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाब सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और सुविधाओं के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसी जनहितैषी योजनाएं निरंतर जारी रहेंगी। इस अवसर पर पार्षद मंगा लंबरदार, गगनदीप कौर (पत्नी गुरजंट सिंह), वार्ड इंचार्ज बलकार सिंह, हलका समन्वयक जसविंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।