5 Dariya News

जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास

5 Dariya News

गढ़शंकर/होशियारपुर 20-Jul-2026

पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं हलका विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में ग्रामीणों को एक और बड़ी सौगात देते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल गांव के सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों का आधुनिक केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यह हॉल सभी वर्गों के लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा तथा गांव के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के हर गांव और हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य गांवों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराकर लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है।