डॉ अजय गुप्ता ने लोग मिलन कार्यक्रम दौरान पंजाब सरकार की उपलब्धियां बताई
पंजाब सरकार ने लोगों से की गई सभी गारंटीयों को पूरा किया: विधायक डॉ अजय गुप्ता
5 Dariya News
अमृतसर 19-Jul-2026
केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज पार्षद कोमल शाह, ताहिर शाह,बाबा सलीम की ओर से बांग्ला बस्ती में आयोजित " लोग मिलन " कार्यक्रम में भाग लिया। विधायक डॉ गुप्ता ने कार्यक्रम दौरान सैकड़ो की संख्या में पहुंचे लोगों को पंजाब सरकार की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों से की गई सभी गारंटीयों को पूरा किया है।
सबसे पहले सरकार बनते ही पंजाब के लोगों के घरों को दो महीनो के लिए 600 यूनिट बिजली मुफ्त देनी शुरू कर दी। जिससे पंजाब के 90 प्रतिशत घरो में बिजली का बिल जीरो आ रहा है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मोहल्ला क्लीनिक शुरू करवाए और स्कूलो को बढ़िया बनाया गया ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना लगातार चल रही है। इस योजना का विस्तार भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत पंजाब के लोगों के 10 लाख सेहत बीमा योजना लागू करवाई गई। जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है।
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार ने न केवल लोगों से किए वादे पूरे किए हैं, बल्कि उनसे आगे बढ़कर ऐतिहासिक काम करके लोगों का दिल जीता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मां-बेटी सम्मान योजना के माध्यम से अपनी आखिरी गारंटी भी पूरी कर दी है, जिससे महिलाओं को बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी और समाज में उनकी स्थिति और मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में पंजाब में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की बहुमत से सरकार बनेगी। इस अवसर पर पार्षद पति ताहिर शाह और बाबा सलीम ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ईमानदारी और आम लोगों की सरकार है। लोगों से किए गए सभी वायदों को पूरा किया गया
है। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीतिक से ऊपर उठकर पंजाब के सभी वर्गों को सहुलते उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर डॉ अजय गुप्ता को विधायक बनाकर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई जाएगी। इस अवसर पर 50 से अधिक परिवार रिवायती पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए सभी परिवारों का धन्यवाद किया। विधायक डॉ गुप्ता ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया की पहल के आधार पर सभी समस्याओं को पूरा किया जाएगा।