5 Dariya News

लोक मिलनी के दौरान मंत्री रवजोत सिंह ने जनौड़ी को 10 लाख रुपए की ग्रांट जारी की

5 लाख रुपए डॉ. अंबेडकर भवन और 5 लाख रुपए कम्युनिटी हॉल के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे

5 Dariya News

होशियारपुर 19-Jul-2026

पंजाब के जेल और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज शाम चौरासी विधानसभा क्षेत्र के गांव जनौड़ी में लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान गांववासियों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही कई मांगों के समाधान के लिए घोषणाएं की। कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपए की ग्रांट का चेक सौंपा, जिसमें पुरानी आबादी मोहल्ले में डॉ. बी.आर. अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए और नई आबादी मोहल्ले में कम्युनिटी हॉल के लिए 5 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि लोक मिलनियों का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनकर तुरंत समाधान करना है।

उन्होंने कहा कि डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के विचार समाज को समानता, शिक्षा और आत्म-सम्मान का रास्ता दिखाते हैं, इसलिए गांव जनौड़ी के पुरानी आबादी मोहल्ले में बनने वाला डॉ. बी.आर. अंबेडकर भवन सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए गांववासियों के काम आएगा। इसी तरह नई आबादी में बनने वाला कम्युनिटी हॉल लोगों को सामाजिक समारोहों और अन्य सामुदायिक कार्यों के लिए सुविधा प्रदान करेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार बिना किसी भेदभाव के हर गांव और हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए काम कर रही है, जिसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें, पीने का पानी, खेल और सामाजिक बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांव जनौड़ी की अन्य मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

डॉ. रवजोत सिंह ने गांववासियों से अपील की कि वे विकास कार्यों में अपना सहयोग दें और गांव को साफ-सुथरा तथा सामाजिक बुराइयों से मुक्त बनाने के लिए मिलकर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों के विश्वास पर खरा उतरते हुए विकास और लोक कल्याण की राजनीति को और मजबूत करती रहेगी।