शिरोमणी अकाली दल चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए एक कमेटी का गठन करेगा जिसे कानूनी दस्तावेज के रूप में माना जाएगा
सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में पार्टी की कोर कमेटी ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र तैयार करने का निर्णय लिया
5 Dariya News
चंडीगढ़ 16-Jul-2026
शिरोमणी अकाली दल ने आज 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने के लिए कमेटी गठित करने का निर्णय लिया और घोषणा की इस घोषणा पत्र को कानूनी दस्तावेज के रूप में माना जाएगा और जिसे सरकार के गठने के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में लागू किया जाएगा। पार्टी ने आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ एक आरोप पत्र तैयार करने का फैसला किया, आम आदमी पार्टी ने कैसे पंजाब और इसके संसाधनों को लूटा और साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति और राज्य की अर्थव्यवस्था की स्थिति को बर्बाद करने में अहम भूमिका निभाई है ,पर्दाफाश किया किया जाएगा।
यह फैसला शिरोमणी अकाली दल की कोर कमेटी और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में हलका इंचार्जों की अलग-अलग मीटिंगों के बाद लिया गया है।इस बारे विस्तार से बताते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि यह भी फैसला किया गया कि अकाली दल के अध्यक्ष उन हलकों का दौरा भी करेंगें जहां लाखों एकड़ में फसलों का नुकसान हुआ है , और मकानों और बुनियादी ढ़ांचे को बहुत नुकसान पहुंचा है।
उन्होने कहा कि यह निर्णय पार्टी नेताओं ने सरदार सुखबीर सिंह बादल के ध्यान में यह बात लाई कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पिछले साल राज्य में आई विनाशकारी बाढ़ से बचाव के कार्यों में नाकाम रहने के बावजूद कोई सबक नही सीखा है। नेताओं ने कहा,‘‘ बाढ़ के कारण नुकसान के लिए कोई मुआवजा नही देने के अलावा इस साल भी आवश्यक कार्य नही किए गए और भारी बारिश की स्थिति में बहुत बड़ी तबाही आ सकती है।’’
डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि इसीलिए ‘अपना पंजाब आप बचाईए’ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत अकाली दल अध्यक्ष बाढ़ संभावित हलकों का दौरा कर लोगों से बातचीत करेंगें और जहां जरूरत होगी वहां बाढ़ सुरक्षा कार्य करेंगें। उन्होने कहा कि यह पहल 18 जुलाई से शुरू होगी और 21,22 और 23 जुलाई को एक गहन अभियान चलाया जाएगा।
अकाली नेता ने यह भी बताया कि शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की अगुवाई में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में अकाली दल तहे दिल से भाग लेगा। इस कार्यक्रम में गुरु दोषी और खालसा पंथ विरोधी मुख्यमंत्री भगवंत मान के धार्मिक अपराधों को उजागर किया जाएगा। उन्होने कहा कि यह कार्यक्रम 24 जुलाई को श्री अकाल तख्त साहिब से शुरू होकर श्री तलवंडी साबो होते हुए श्री आनंदपुर साहिब जाएगा।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता स. अर्शदीप सिंह कलेर ने खुलासा किया कि सरदार सुखबीर सिंह बादल 20 जुलाई को एसआईटी टीम से मिलेंगें और उनके सभी सवालों का जवाब देंगें। उन्होने साफ यिा कि यह एक राजनीतिक बदलाखोरी की कार्रवाई है क्योंकि अकाली दल अध्यक्ष का बहबलकलां फायरिंग की घटना से कोई लेना-देना नही क्योंकि वह उस समय देश में नही थे।
अकाली दल लीडरशीप ने गोवा के शहीद करनैल सिंह इसरू के बलिदान के लिए 15 अगस्त, संत हरचंद सिंह लोंगांवाल के शहादत दिवस (20 अगस्त) और बाबा बकाला में रखड़ पुन्या (28 अगस्त) को विशाल रैलियों का आयोजन करने के लिए कमेटियां गठित करने का भी फैसला किया।पार्टी ने कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सौंद के घर के सामने शांतिपूर्ण ढ़ंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे एमएनआरईजीए मजदूरों और कर्मचारियों पर आंसू गैस के दागने की क्रूर घटना की कड़ी निंदा की।
पार्टी ने सफाई सेवकों की हड़ताल के लिए आम आदमी पार्टी सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सेवकों को नगर निगम चुनाव से पहले उनकी शिकायतों का समाधान करने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार वादे से मुकर गई। अकाली दल ने जोर देकर कहा,‘‘ राज्य में किसी भी महामारी फैलने के लिए आम आदमी पार्टी सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी’’।
शिरोमणी अकाली दल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से अपनी आगामी पंजाब की यात्रा के दौरान करतारपुर साहिब काॅरिडोर खोलने और साथ ही पाकिस्तान के साथ व्यापार के लिए वाघा बार्डर खोलने की घोषणा करने का अनुरोध किया है। पार्टी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब को दिवालिया कर दिया है और आग्रह किया कि राज्य के लिए एक विशेष पैकेज दिया जाए ताकि विकास और बुनियादी ढ़ांचे के विकास को सुनिश्चित किया जा सके। पार्टी ने आग्रह किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए भी एक विशेष पैकेज दिया जाए ताकि एमएसपी को वादे के अनुसार कानूनी गांरटी दी जाने का भी आग्रह किया।