5 Dariya News

जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा

सड़कों के लिए 60 लाख रुपये की ग्रांट जारी

5 Dariya News

गढ़शंकर (होशियारपुर) 09-Jul-2026

पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक स.जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव सोली में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। लोगों को संबोधित करते हुए डिप्टी स्पीकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि लोक मिलनी कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है, ताकि आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव की सड़कों के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 60 लाख रुपये की ग्रांट जारी करने की घोषणा की। 

उन्होंने कहा कि इस राशि से गांव की सड़कों को मजबूत और सुविधाजनक बनाया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी। स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। 

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं तथा लोगों की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने डिप्टी स्पीकर  रौड़ी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सड़कों के लिए 60 लाख रुपये की ग्रांट देने पर उनका आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि इससे गांव की लंबे समय से लंबित विकास संबंधी आवश्यकताएं पूरी होंगी और आने वाले समय में ग्रामीणों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस दौरान लोक मिलनी में अन्य विकास कार्यों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। डिप्टी स्पीकर ने ग्रामीणों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचायत सदस्य, समाजसेवी तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।