5 Dariya News

केवल सिंह ढिल्लों निक्के घुम्मण में संत बाबा अमरीक सिंह जी की अंतिम अरदास समारोह में हुए शामिल

5 Dariya News

गुरदासपुर 09-Jul-2026

भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों आज गुरुद्वारा तप स्थान संत बाबा हजारा सिंह जी, निक्के घुम्मण (गुरदासपुर) में स्वर्गीय संत बाबा अमरीक सिंह जी की पावन स्मृति में आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब के भोग एवं अंतिम अरदास समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संत बाबा अमरीक सिंह जी को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने संत बाबा अमरीक सिंह जी द्वारा समाज सेवा, कार सेवा तथा धार्मिक क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि बाबा जी ने सिख धर्म के प्रचार-प्रसार, मानवता की सेवा तथा धार्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए जो अमूल्य योगदान दिया, उसे सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर सूरज भारद्वाज, रेनू कश्यप, रविकरण सिंह काहलों, हरसिमरण सिंह वालिया सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं संगत उपस्थित रही।