5 Dariya News

ब्लॉक समिति जोन सवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी जनक सिंह रसनहेड़ी शिरोमणि अकाली दल में शामिल

5 Dariya News

सवाड़ा 08-Jul-2026

ब्लॉक समिति जोन सवाड़ा से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रहे जनक सिंह रसनहेड़ी ने आज अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए हलका इंचार्ज  रविंदर सिंह खेड़ा की अगुवाई में शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने जनक सिंह रसनहेड़ी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से शिरोमणि अकाली दल को और मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में पार्टी का आधार और मजबूत होगा।

जनक सिंह रसनहेड़ी ने कहा कि वह शिरोमणि अकाली दल की नीतियों और पंजाब के अधिकारों की लड़ाई से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह पार्टी को मजबूत करने और लोगों की सेवा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि पंजाब के लोग पारंपरिक राजनीतिक दलों से निराश होकर बड़ी संख्या में शिरोमणि अकाली दल से जुड़ रहे हैं और आने वाले समय में कई अन्य प्रमुख नेता भी पार्टी का हिस्सा बनेंगे।

इस अवसर पर सुखदेव सिंह नगल फैजगढ़, परविंदर सिंह मगर, हरचंद सिंह तोलेमाजरा, रणजीत सिंह नगल, अमराव सिंह, दविंदर सिंह तोलेमाजरा, गुरजंट सिंह मगर, हरपाल सिंह लंबरदार, सरपंच गुरमेल सिंह मगर, अमनदीप सिंह, तरलोचन सिंह तथा बलविंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।