5 Dariya News

छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए

5 Dariya News

नई दिल्ली 06-Jul-2026

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (6 जुलाई, 2026) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में मोजाम्बिक, निकारागुआ, सूरीनाम, गैबोन गणराज्य, मंगोलिया और बहामास के राजदूतों से उनके परिचय पत्र स्वीकार किए।

परिचय-पत्र प्रस्तुत करने वालों में निम्नलिखित लोग शामिल थे :

1. श्री अरमांडो पेड्रो मुइउआने जूनियर, मोजाम्बिक गणराज्य के उच्चायुक्त

2. सुश्री नाडेस्का इमारा कथबर्ट कार्लसन, निकारागुआ गणराज्य की राजदूत

3. श्रीमती हनीशा जयराम, सूरीनाम गणराज्य की राजदूत

4. श्री ऑरेलियन-मार्सेल मिंटसा न्गुएमा, गैबोनीज गणराज्य के उच्चायुक्त

5. डॉ. उल्जीत लुवसंजाव, मंगोलिया के राजदूत

6. श्री पीटर निकोलस साइमोनेट, बहामास राष्ट्रमंडल के उच्चायुक्त