5 Dariya News

चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने सेक्टर-22 में एसर ईवी शोरूम का किया उद्घाटन

जल्द ही मेयर सौरभ जोशी इलेक्ट्रिक साइकिल की सवारी करते नजर आएँगे

5 Dariya News

चंडीगढ़ 06-Jul-2026

चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने सोमवार को सेक्टर-22 स्थित एसर ईवी मोटरबाइक शोरूम का उद्घाटन किया। बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बीच शहरवासियों को किफायती और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन का विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शोरूम शुरू किया गया है।

इस अवसर पर शहर के सीनियर डिप्टी मेयर जसमन सिंह और, डिप्टी मेयर सुमन , इलाका पार्षद दमनप्रीत सिंह और नामिनेटेड पार्षद उमेश घई के साथ संस्थापक डॉ. इरफान खान तथा चंडीगढ़ से ग्रुप प्रेसिडेंट सुरेश गोयल भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि एसर ईवी मोटरबाइक्स , स्कूटी, बाइक आदि आधुनिक तकनीक, बेहतर माइलेज और कम परिचालन लागत के साथ लोगों को वैकल्पिक ईंधन आधारित परिवहन का विश्वसनीय विकल्प प्रदान करेंगी।

डॉ. इरफान खान ने कहा कि ईबीजी ग्रुप द्वारा भारत में एसर ईवी मोटरबाइक्स, स्कूटी और बाइक लॉन्च की गई हैं। ग्रुप वेलनेस इंडस्ट्री के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय है और देशभर में नवाचार एवं टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सेक्टर-22 में शहर के मध्य स्थित यह नया शोरूम चंडीगढ़वासियों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को और अधिक सुलभ बनाएगा।

चंडीगढ़ प्रभारी सुरेश गोयल ने कहा कि बढ़ती ईंधन कीमतों और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह शोरूम लोगों को गुणवत्तापूर्ण ईवी मोटरबाइक्स, बेहतर बिक्री-पश्चात सेवाएं और सुविधाजनक विकल्प एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा। 

उन्होंने विश्वास जताया कि शहरवासी इस पर्यावरण-अनुकूल पहल का भरपूर लाभ उठाएंगे।