5 Dariya News

सी.पी. राधाकृष्णन ने मतदाता सूची के एसआईआर के तहत एसआईआर गणना प्रपत्र प्रस्तुत किया

पात्र मतदाताओं से इस प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की

5 Dariya News

नई दिल्ली 04-Jul-2026

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अपना विधिवत भरा हुआ गणना प्रपत्र जमा किया। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक कुमार ने निर्वाचन अधिकारियों के साथ मिलकर उपराष्ट्रपति भवन में दिल्ली में चल रही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रक्रिया में सहायता की।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने सभी पात्र मतदाताओं से इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि सटीक और अद्यतन मतदाता सूची भारत के जीवंत लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण की सफलता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव अधिकारियों को पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया।