5 Dariya News

प्रदर्शनकारी बिजली कर्मचारियों के बीच खुद ज्ञापन लेने पहुंचे अनिल विज

5 Dariya News

अंबाला 02-Jul-2026

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज प्रदेशभर से अम्बाला में जुटे हजारों प्रदर्शनकारी बिजली कर्मचारियों के बीच पहुंच गए जिसके बाद पूरा माहौल ही बदल गया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज खुद ज्ञापन कर्मचारियों के बीच ज्ञापन लेने पहुंच गए और उन्होंने न सिर्फ कर्मचारियों से बातचीत की बल्कि मंच से उनके नारों में अपना नाम भी जोड़ा।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने  आज अपने आवास के समक्ष प्रदर्शन कर रहे एचएसईबी वर्कर्स यूनियन कर्मचारियों से देर शाम अपनी गाड़ी से उतर सीधा ज्ञापन लेने पहुंचे। अंबाला मे हरियाणा भर से इकट्ठा हुए सैकड़ों कर्मचारियों के बीच पहुंच कर ज्ञापन लेने के बाद विज ने मंच से बिजली कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी जो मांगे हैं उसपर कार्रवाई के लिए आगामी दिनों में यूनियन पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी। 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों के एलाउंस की मांग पर कहा कि उन्होंने अपने दफ्तर के अधिकारियों को उक्त फाइल बनाने के लिए कह भी दिया है जिस पर कार्रवाई होगी।